परवेज़ अख्तर/सिवान:
बड़हरिया विद्युत आपूर्ति बड़हरिया के कनीय अभियंता पंकज कुमार ने विद्युत ऊर्जा चोरी करने के मामले में थाना क्षेत्र के बदरजीमी बाजार व गौसीहाता के चार लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के आदेशानुसार थाना क्षेत्र के बदरजीमी पुल,बदरजीमी बाजार व गौसीहाता में छापेमारी की गयी.इस टीम में कनीय अभियंता पंकज कुमार, कार्यपालक अभियंता शिवम कुमार, मानवबल रामप्रवेश भगत व कैश अली शामिल थे.
छापेमारी के दौरान अर्जुन कुमार पासी बड़हरिया थाना क्षेत्र के बदरजीमी पुल स्थित अपनी मोबाइल दुकान में टोका फंसाकर बिजली की चोरी करते पाये गये थे.उसी प्रकार बदरजीमी बाजार में संदीप कुमार व गुड्डू जायसवाल अपनी-अपनी दुकान में टोका फंसाकर विद्युत चोरी करते पाये गये थे.वहीं थाना क्षेत्र के गौसीहाता में छापेमारी के दौरान मुन्ना शर्मा अपनी फर्नीचर दुकान मेंं चोरी से बिजली चोरी पाये गये थे. कनीय अभियंता पंकज कुमार ने चारों दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…