परवेज अख्तर/सीवान :- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ी गांव में गुरुवार को दो पक्षो में हुई खूनी संघर्ष में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में वेद प्रकाश राम, जयप्रकाश राम की पुत्री दीपा कुमारी व पत्नी मंगलावती देवी के रूप में की गयी। इस मामले में ओमप्रकाश राम ने गांव के ही छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें गांव के ही विनोद कुमार साह, अमित कुमार साह, सोनू कुमार साह, रीता देवी, प्रभा कुमारी व संध्या कुमारी का नाम शामिल है। थानाध्यक्ष श्रीकांत तिवारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। प्राथमिकी में मारपीट के दौरान महिलाओं से छेड़खानी व मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…