परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के महाराजगज थाना क्षेत्र के धोबवलिया गांव में बुधवार की रात्रि में हुई गोली कांड में पीड़िता राजकुमारी कुंवर ने पुलिस के समक्ष दिए अपने बयान में कहा है कि 04 जुलाई की रात्रि मैं खाना खाकर अपने घर का दरवाजा बंद कर सोने चली गई कि आधी रात के करीब अचानक तेज आवाज हुई और मेरी गर्दन पर किस चीज से चोट लगी चोट लगने के बाद जागी तो देखा कि मेरी गर्दन से खून बह रहा है मैं गिरते पड़ते घर का दरवाजा खोल बाहर आई और बेहोश होकर गिर पडी बाद में होश आया तो पता चला कि हत्या के उद्देश्य से किसी ने खिड़की का जाली तोड़कर मुझे गोली मारकर घायल कर दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि ही मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है मैं अपना जमीन पहले ही बेच कर अपना जीवन यापन कर रही हूं। इस मामले में स्थानीय पुलिस पीड़िता राजकुमारी कुंवर के बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…