परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गंभीरार निवासी रमेश मांझी से कुछ लोगों ने मारपीट कर उसके पास रखे 40 हजार नकद की छिनतई कर ली। इस मामले में पीड़ित ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर पांच लोगों को नामदज किया है। रमेश मांझी ने आरोप लगाया है कि थाना क्षेत्र के नेवारी मोड़ से बुधवार की देर शाम मांस की बिक्री कर अपने गांव गंभीरार आ रहा था। उसी दौरान रास्ते में घात लगा कर बैठे गांव के ही पांच लोगों ने मारपीट कर 40 हजार 300 रुपये नकद छीन लिया। छिनतई करने वालों में रामजीत सिंह, अजय साह, वकील सिंह, मोती सिंह, संतोष सिंह शामिल है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…