सिवान में सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के एक माह बाद प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सीवान: सीवान सदर प्रखंड के अंचलाधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के एक माह बाद विसर्जन में शामिल लोगों के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने प्राथमिकी में कहा है कि 19 फरवरी को सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान विधि व्यवस्था के लिए 12 फरवरी को जिला अधिकारी के द्वारा दिया गया आदेशानुसार दहा नदी पुल पर तैनात था. इसी दौरान सदर एसडीओ के आदेश के बाद भ्रमण करते हुए संध्या 6:30 बजे बड़ी मस्जिद के समीप पहुंचा और देखा कि सद्भावना सेवा समिति के द्वारा 20 से 25 युवक रास्ता रोकने का कोशिश कर रहे हैं .जिस पर तैनात पुलिस बल ने रास्ते को बंद कर दिया इस पर उक्त लोगों ने सरकारी कर्मियों के साथ झड़प करते हुए यातायात प्रभावित कर दिया. इस मामले में अंचलाधिकारी ने धर्मेंद्र कुमार सोनी, मुन्नी कुमार, अरुण कुमार, धनु कुमार, रवि कुमार, करण कुमार, सोनू कुमार, मोनू कुमार, सूरज कुमार प्रसाद, बाबू नंदन प्रसाद, कमलेश कुमार, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य को आरोपित किया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026