मैरवा में दोहरे हत्याकांड में दो महिला सहित नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

दो आरोपियों को हथियार के साथ पुलिस ने कर लिया है गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के छेनी छापर गांव में गुरुवार की सुबह मामूली विवाद में गोली मारकर पिता व पुत्र की हत्या करने के मामले में मृतक के पुत्र मकसूदन दूबे ने दो महिलाओं सहित 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें मैरवा पुलिस ने मौके पर ही हथियारों के साथ वीरेंद्र दुबे एवं बृजेंद्र दुबे को गिरफ्तार कर लिया. शेष अन्य की गिरफ्तारी लिए छापेमारी जारी है. सभी नामजद आरोपी गांव के ही बताए जाते हैं.

मकसूदन दुबे ने अपने दिए आवेदन में घटना का कारण पूर्व में हुए विवाद को बता रहे हैं. बतादें कि गुरुवार की सुबह लगभग 8:00 बजे एक दिन पहले ड्राइवर से हुए बकझक को लेकर पूछताछ करने गए वीरेंद्र दुबे व योगेंद्र दुबे के बीच मारपीट हो गई. जिसके बाद वीरेंद्र दुबे ने अपनी लाइसेंसी राइफल निकाल कर फायर झोंक दिया. जिसमें योगेंद्र दुबे एवं उसके छोटे पुत्र आदित्य दुबे की गोली लगने से मौत हो गई. इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि सभी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है, शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024