Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सावना गांव से युवक संदिग्ध परिस्थिति में लापता होने के मामले में दो युवकों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र की सावना गांव से गत 12 दिसंबर की रात में एक 22 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थिति में अचानक लापता हो जाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है. युवक के लापता होने के मामले में सावना गांव के नीरज कुमार व हैप्पी कुमार उर्फ भोला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है. विदित हो कि सावना के चंद्रमा प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार 12 दिसम्बर से लापता है. युवक के बड़े भाई राजन कुमार ने थाना में आवेदन देकर कहा था कि मेरा  22 वर्षीय भाई नीतीश कुमार 12 दिसंबर को गांव के ही नायक प्रसाद के घर आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए उसे गांव के दो युवक बुलाकर ले गए थे.

लेकिन वह अब तक घर नहीं लौटा है.उसके परिजन काफी खोजबीन के बाद थाना में लापता नीतीश कुमार के बड़े भाई राजन कुमार ने इसकी लिखित सूचना दी थी. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि सावना गांव के हैप्पी कुमार उर्फ भोला व नीरज कुमार मेरे छोटे भाई नीतीश कुमार को गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बुला ले गए थे. हालांकि ग्रामीणों ने 12 दिसंबर की देर रात को नीरज को समारोह स्थल पर देखा था. पुलिस का कहना है कि दोनो आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. दोनों आरोपी घर छोड़कर फरार हैंं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026