Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान के सिसवन में रंगदारी मांगने पर प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान :- शनिवार को सिसवन थाना में सिसवन व्यापार मंडल अध्यक्ष सह भीखपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने गांव के ही राजकिशोर सिंह, संजय सिंह,राजीव सिंह,मुन्ना सिंह ,सुरेंद्र सिंह पर रंगदारी मांगने को लेकर के प्राथमिकी दर्ज कराई है।आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने अपने दिए आवेदन मे कहा है कि 30 मई को जब मैं अपने जमीन पर बाउंड्री करवा रहा था।

तभी हथियारों से लैस होकर सभी लोग आए एवं गाली गलौज करने लगे और कहने लगे कि तुमको रात में ही हमलोग बोले थे कि पांच लाख रुपये दे देना तभी बाउंड्री करवाना और तुम बिना पैसा दिए ही बाउंड्री करवा रहे हो।अगर तुम पैसा नहीं दोगे तो तुम्हें गोली मार देंगे।थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में पांच नामजद लोगों के खिलाफ के प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर रही हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026