बसंतपुर में बहला-फुसलाकर नाबालिग लड़की को भगाने की दर्ज हुई प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक लड़की को बहला-फुसला कर भगाने का मामला प्रकाश में है. घटना मंगलवार की दोपहर की बताई जाती है. जब नाबालिक कुछ सामान लाने बाजार गई थी.मामले में नाबालिक के पिता के बयान पर गुरुवार को बसंतपुर थाने में कांड संख्या 115/21 दर्ज की गई है. बयान में कहा गया है की मंगलवार की दोपहर मेरी नाबालिक लड़की (16) कुछ सामान लाने बाजार गई. बाजार से घर नहीं लौटने पर काफी खोजबीन किया गया. तभी पता चला की बसंतपुर के रोहित कुमार, कुंदन कुमार, सत्यनारायण कुमार, विशाल कुमार व सिपाह के मनोज कुमार पासवान ने उसे बहला-फुसला कर गाड़ी पर बैठाया व कहीं ले गए. उसके बाद उक्त लोगों के घर जाकर पूछताछ किया तो गाली-गलौज करते हुए जगलाल व उनके परिजनों ने मेरी पत्नी के साथ मारपीट की व गले से सोने का चेन छीन लिया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया की आरोपितों की गिरफ्तारी व नाबालिक लड़की की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026