परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना के विभिन्न गांवों में हुई मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. एक मामला सुरुहुरीडीह निवासी आशा देवी पति प्रेमचंद राम द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें अनिल बैठा, गणेश बैठा, माया देवी, मुन्नी कुमारी, विजय यादव, रंजीत यादव, कमलेश यादव, मुन्ना यादव, मन्नू यादव, वीरेंद्र यादव, रोहित यादव, शैलेश यादव को नामजद किया है. दूसरा मामला ईजरा निवासी स्वामीनाथ यादव पिता राम प्रवेश यादव द्वारा थाने में मारपीट के मामले में विवेक यादव, मुन्ना यादव, नितेश यादव राम, रामाजी यादव, जमींदार यादव को नामजद किया है.
जबकि तीसरा मामला पसिवड़ निवासी अजय कुमार राम पिता पृथ्वीनाथ राम द्वारा मारपीट का मामला में एक महिला सहित आधा दर्जन यथा नंदलाल राम, सुनील राम, सुशील राम, श्री भगवान राम, चंदन राम, सरस्वती देवी को नामजद किया है.इस मामले में एक किशोरी की गंभीर चोट लगने के कारण पटना पीएमसीएच में इलाज चल रहा है. पुलिस तीनों मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सभी मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…