परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हुसैनगंज थाना के हथौड़ी निवासी टुनटुन साह के पुत्र विजय कुमार ने थाने में आवेदन देकर अपने ही गांव के छव लोगों पर मारपीट करने तथा चाची उषा देवी के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. उन्होंने आवेदन में कहा है कि शनिवार को अपने घर के सीढ़ी का प्लास्टर करवा रहा था उसी दौरान मेरे ही गांव के रसूल अंसारी, मोहम्मद उस्मान, मोह अखलाक, अमीन अंसारी, मंजर इमाम व मोहम्मद सरवर लाठी, डंडा व तलवार से लैस होकर आये औऱ काम को जबरन रोकवाने लगे.
मैं उस लोगों से कहा कि जमीन मेरा है. इसी बात को लेकर गाली-गलौज देते हुए सभी तलवार से हमला कर दिये. जिसमें मेरा आंख जख्मी हो गया. शोर गुल होने पर मुझे बचाने मेरी चाची आई उसको भी मारपीट कर घायल कर दिया गया. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि सभी 6 आरोपियों के विरूद्ध प्राथमिकी कर अनुसंधान की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…