Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

लटके शव मामले में दर्ज कराई हत्या की एफआईआर

परवेज अख्तर/सीवान :- जिले के बेलौड़ी नहर के समीप बुधवार को मिले युवक के शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में मियां गुण्डी गांव निवासी शहीद अंसारी ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि उसके बेटे का शव हत्या करने के बाद पेड़ से लटकाया गया था। उसने अपने बेटे की आत्महत्या की बात को अस्वीकार करते हुए कहा है कि जब उसका बेटा असलम अंसारी मंगलवार की दोपहर घर से मुंबई जाने के लिए निकला तो उसने किसी तरह की अनहोनी या तनाव की बात नहीं की थी। बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी। पीड़ित परिवार का कहना है कि हत्या के बाद उसका पूरा परिवार मानो टूट सा गया है। उनका कहना था कि उसके कमाने से ही पूरे परिवार का खर्च चलता था। इधर असलम की हत्या के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए जांच तेज कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिवार और उसके आसपास ही अपनी जांच केंद्रित की है। पुलिस यह पता करने में जुटी हुई है कि आखिर सोहनपुर से असलम नहर के किनारे कैसे आ गया। पुलिस का कहना है कि सीडीआर, परिजनों से पूछताछ व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्याकांड का खुलासा हो सकता है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि युवक का व्यवहारिक था। गुरुवार को अंगद मिश्रा, काशीनाथ मिश्रा, सुरेन्द्र यादव, मो. मुस्तकीम ने जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026