परवेज अख्तर/सीवान :- महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के माधवनगर व बिंदुसार के बीच बाईपास में वशूली कर जा रहा प्रभु भोग आटा के सैल्समैन पर अपराधियो ने फायरिंग कर शनिवार की संध्या रुपये लूट लिया था.घटना के संबंध में सैल्समैन धनंजय तिवारी ने महादेवा ओपी में प्राथमिकी हेतु आवेदन दिया है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि मैं शनिवार की संध्या वसुली के लिये गया था. महादेवा में वसुली के बाद वापस लौट रहा था.तभी पहले से घात लगाये तीन अपराधी खड़े थे. अपराधियो ने बाईपास रोड स्थित पुलिया पर फायरिंग कर दिया फायरिंग की डर सेल्समैन बाइक से गिर गया.तबतक गोली पार हो गयी.जिसके बाद अपराधी सैल्समैन की रुपये से भरा बैग लेकर भागने लगे.सैल्समैन ने अपराधियो का पीछा करना शुरू कर दिया. पीछाकर एक को पकड़ लिया तभी बिंदुसार गांव के लोगो ने दो को पकड़ कर जमकर धुनाई किया.ग्रामीणों को चकमा देकर एक अपराधी फरार हो गया .लेकि दो को ग्रामीणों ने धुनाई कर अधमरा कर दिया.बताते चले कि लुटेरों ने सैल्समैन पर दो गोली चलाई थी जिसमे दोनो गोली से सैल्समैन बच गया.वही लूटी गई बैग में चालीस हजार तीन सौ पैतीस रुपये व सैल्समैन के पॉकेट में तीन हजार पचास रुपये व मोबाइल फ़ोन सामिल है.मिली जानकारी के अनुसार कुछ रुपये की बरामदगी भी हुई है.लुटेरों की पहचान महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के चकिया निवासी क्यामुद्दीन के 19 वर्षीय पुत्र शमशेर अली व अजमत अली के पुत्र नवीन अली के रूप में की गयी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…