परवेज अख्तर/सिवान : तरवारा बाजार में अवैध रूप से चल रहे आर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों से बरामद की गई लड़कियों के फर्द बयान पर पुलिस ने आर्केस्ट्रा संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। इस दौरान रेस्क्यू फाउंडेशन दिल्ली के अरुण गुप्ता ने एफआईआर दर्ज कराते हुए तरवारा बाजार के आर्केस्ट्रा संचालक गुड्डू अली, पायल व नीतू देवी उर्फ जुली को आरोपित किया गया है। इस मामले में इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि रेस्क्यू में बरामद की गई नाबालिक लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इसके बाद वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी। वही उन्होंने बताया कि तरवारा बाजार के आसपास के इलाकों में अवैध रूप से तीन दर्जन से अधिक आर्केस्ट्रा ग्रुप का संचालन किया जा रहा हैं। आर्केस्ट्रा संचालकों के खिलाफ जल्द ही करवाई की जाएगी साथ में ही संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी कर बंद कराने का काम किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…