परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में शनिवार की शाम हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई हैं. एक पक्ष के तारिक अनवर पिता जाहिर हुसैन ने अपनी प्राथमिकी में कहा है कि देवरिया स्थित अपने जमीन पर साफ-सफाई करा रहा था. इसी बीच गांव के ही शकील अंसारी, पिता सगीर आलम समेत अन्य छह लोगों ने उनके साथ मारपीट की और सोने की चेन छीन ली.
वहीं दूसरे पक्ष के आबिद हुसैन ने अपनी प्राथमिकी में कहा है कि मैं अपने मेमोरियल एचपी गैस एजेंसी पर था. इसी बीच अकबर अली, मो. असलम अंसारी के साथ अन्य तीन व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए एजेंसी में रखें जनरेटर इनवर्टर इत्यादि सामग्री लेकर चले गए. दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में लगी हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…