सिसवन में जमीनी विवाद में महिला सहित छह पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन चैनपुर ओपी थाना अंतर्गत विरती में दो पाटीदारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कई दिनों से चल रही आपसी रंजिश थमने का नाम नहीं ले रहा है. जिससे दोनों पट्टीदारों के बीच चल रहे विवाद को लेकर गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है. चैनपुर ओपी थानाघ्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है. दोनों पक्षों द्वारा दिए गए आवेदनों पर महिला सहित छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है.

उन्होंने बताया कि एक पक्ष के विजय कुमार पांडे के आवेदन पर विकास पांडे, अलका दुबे व उर्मिला देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. वहीं दूसरे पक्ष के गोपाल पांडे के आवेदन पर विजय पांडे, पिंटू पांडे, शारदा देवी को अभियुक्त बनाया गया है. जमीनी विवाद को लेकर कई दिनों से दोनों पट्टीदारों के बीच मारपीट की घटना हो रही है. हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप से गांव में तनाव नहीं है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026