दारौंदा मारपीट मामले में दोनों पक्षों के ढाई दर्जन लोगों पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के बोधा छपरा गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में दोनों तरफ से ढाई दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। इस मामले में बोधा छपरा निवासी बलिस्टर सिंह के बयान पर लालबहादुर महतो, विक्की महतो, राजबल्लभव महतो, अमर महतो, अर्जुन महतो, विश्वजीत महतो एवं मिथिलेश महतो को आरोपित किया गया है जबकि दूसरे पक्ष के बोधा छपरा निवासी लाल बहादुर महतो की पत्नी पानपती देवी के बयान पर संदीप चौधरी, मनोज महतो, कमलेश सिंह, बलिस्टर सिंह, ब्रजेश कुमार, पलटू कुमार, वीरेंद्र सिंह, राहुल कुमार, अशोक कुमार, गोलू कुमार सहित 24 लोगों को आरोपित किया गया है। घटना का कारण होली में अश्लील गाने बजाने का विरोध करना बताया जाता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026