Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हुसैनगंज में रुपये छीनने के आरोप में आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पैगम्बर निवासी स्मिता देवी ने स्थानीय थाने में आवेदन देते हुए अपने गाँव के ही लगभग आधा दर्जन व्यक्तियों पर मारपीट करने तथा रुपये छिनने की आरोप लगायी है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि राजा सिंह कालेज के समीप मेरा ओपल सुपर मार्ट दुकान है. 06.01. 2021 को सुबह में मेरे देवर मुकुल सिंह घरेलू सामान खरीदने के लिए बाज़ार जा रहे थे तभी पैगम्बर के ही प्रदीप सिंह व शिव प्रताप सिंह उर्फ़ शिपू सिंह आयुर्वेदिक कालेज के पास रास्ते में घेर कर गाली गलौज व मारपीट करते हुए मेरे देवर के पाकेट से नकद 57000 रूपये निकाल लिए.

जब अपने घर जाकर मुकुल ने सभी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया तो आवेदिका के पति प्रेम शंकर सिंह व ससुर विजय सिंह आरोपितों के घर पुछताछ करने जा रहे थे कि रास्ते में ही अजित सिंह,अश्विनी रंजन,रजनीश रंजन,अंकित कुमार,श्वेत शशांक सिंह,सुधांशु शेखर,विश्व मोहन सिंह,अपने हाथों में लिए लोहे का सरिया लाठी डंडे से प्रहार करते  मारपीट कर घायल कर दिये. घायलावस्था में मेरे पति, ससुर व देवर का इलाज हुसैनगंज पीएचसी में कराया गया. आवेदन के आधार पर थाने में थाना कांड संख्या 04/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026