परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के किलपुर गांव में एक युवक के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। उक्त निवासी कन्हैया कुमार मिश्र ने बताया कि वे 24 फरवरी को संध्या साढ़े सात बजे आसपास शौच करने जा रहे थे। तभी गैस गोदाम के समीप स्थित पुल पर उक्त गांव के ही तीन लोग बैठे दिखाई दिए तथा पास में ही बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी थी। तीनों ने अचानक श्री मिश्र को देखते ही घेर लिया और गाली गलौज करने लगे।
उन्होंने इसका विरोध किया तो उनमें से एक ने कथित तौर पर उनके कनपटी पर कट्टा भिड़ा दिया तथा दूसरे ने चाकू निकालकर हमला करने की बात करने लगा। तीसरा व्यक्ति उन लोगों का समर्थन कर रहा था। कारण पूछने पर श्री मिश्र की बहन से रजिस्टर्ड बैनामा कराए जमीन को वापस नहीं करने की बात करते हुए तीनों बोले कि उस जमीन को भूल जाओ नहीं तो धरती से उठ जाओगे।इसको लेकर पीड़ित ने रूपनारायण मिश्रा, सत्येंद्र मिश्रा तथा दीपू कुमार यादव सहित तीन लोगों को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…