दरौली

अपराधियों ने हथियार के बल पर गेहूं व्यवसायी को लूटा

परवेज अख्तर/सिवान:- रघुनाथपुर-दरौली मुख्यमार्ग के असांव थाना क्षेत्र के कशिला व पिहुली गांव के चंवर के समीप रविवार की शाम सात बजे अपराधी गेहूं व्यवसायी से हथियार के बल पर नगद व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। रघुनाथपुर बाजार निवासी व्यवसायी शक्ति मद्देशिया ने बताया कि मैरवा के व्यवसाई से डेढ़ लाख रुपये लेकर वापस घर लौट रहा था। तभी, रास्ते में पिहुली पुल के पास स्कॉर्पियो सवार अज्ञात अपराधी मेरा पीछा करने लगे। यह देख मैं तेजी से बाइक चलाने लगा।

स्कोर्पियो सवार अपराधी कशिला व पिहुली गांव के चंवर के समीप आगे से घेरकर बाइक की चाभी निकाल ली और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने हथियार का भय दिखा रुपए व मोबाइल लूट पतार की तरफ भाग निकले। व्यवसाई ने कहा कि घटना के बाद वह पैदल पतारचट्टी पर पहुंचा। इसकी सूचना परिजनों के माध्यम से पुलिस को दी गई। इस संबंध में पुलिस का कहना है की इस मामले में अभीतक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। वैसे, पुलिस इस मामले की अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026