परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नगर थाना क्षेत्र के सिसवन ढाला के समीप बुधवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक आभूषण व्यवसायी के दाहिने पैर में गोली मारकर घायल कर दिया था.इस मामले में घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं. पीड़ित से बदमाशों ने चांदी एवं सोने की लूट की हैं. उन्होंने अपने बयान में बताया कि दुकान बंद कर एक झोला में दुकान का चाभी ग्यारह सौ रुपया, चांदी का तीन पायल और सोने का आठ से दस हजार का जेवर लेकर साइकिल से अपने घर स्टेशन रोड होते हुए जा रहा था.
तभी इंटरनेशनल होटल के पास से गुजरा तो पीछे से एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति होकर आया और पीछे बैठा हुआ व्यक्ति कॉलर पकड़ कर बोला कि रूक-रूक तब मैं रूक गया. उसके बाद पीछे बैठा हुआ व्यक्ति जो अपने हाथ में पिस्टल लिए था उतर कर आया और झोला छिनने लगा.उसके कारण साइकिल गिर गया. चिल्लाने पर हाथ में रखे पिस्टल से फायर कर दिया.जो गोली दाहिना पैर में लगा.उसने साइकिल से झोला निकलकर बाइक पर बैठ गया और एक हवाई फायर करते हुए फरार बबुनिया मोड़ के तरफ भाग गए.तीनों व्यक्ति 20-25 वर्ष के थे.तीनों बदमाश टोपी पहने हुए थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…