Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हसनपुरा में नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज

मृतका के पिता ने दामाद समेत चार को किया नामजद

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के एमएच नगर थाने के डेरा राय के बंगरा में शनिवार की रात 25 वर्षीय नवविवाहिता प्रिति देवी की मौत के मामले में मृतका के पिता श्रीभगवान सिंह ने पति समेत चार को नामजद किया है. जिसमेंं पति अभिषेक कुमार सिंह पिता योगेंद्र सिंह, ससुर योगेंद्र सिंह, सास सावित्री देवी पति योगेंद्र सिंह व लीलावती देवी पति स्व. रविन्द्र सिंह शामिल है. जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये मृतका के पति अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में सिसवन के कचनार टोला के विशुनपुरा निवासी व मृतका के पिता श्रीभगवान सिंह ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि मेरी बेटी प्रिति कुमारी का विवाह लगभग 10 माह पहले एमएच नगर थाने के डेरा राय के बंगरा निवासी योगेंद्र सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार सिंह के साथ संपन्न हुई थी.

विवाह के बाद मेरी बेटी ससुराल में तकरीबन चार-पांच माह ठीक ठाक रही. उसके बाद नामजद अभियुक्तों ने मेरी बेटी से सोने का चेन और बाइक खरीदने के लिये एक लाख रुपये मांगने का दबाव बना रहे थे.जब मेरी बेटी कहती थी कि मेरा पिता कहा से देंगे. इतने पर उपरोक्त सभी मेरे बेटी को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे. साथ ही जान मारने की धमकी भी दिया करते थे. इसी बीच बीते 8 जनवरी को हमारी बेटी को जान मार कर 9 जनवरी को सूचना दिया कि आपकी बेटी का तबियत खराब है. जब मैं अपने बेटी के घर आया तो देखा कि मेरी बेटी मर चुकी है.थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026