बसंतपुर के बसावं पचपटिया में हुई दो पक्षों में मारपीट में प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसावं टोले पचपटिया में 13 जून की शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई. मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को बसंतपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. एक पक्ष के फौजदार साह की पत्नी रमावती देवी के बयान पर दर्ज कांड संख्या 240/21 में गांव के ही शारदानंद साह, सेवालाल साह समेत 5 लोगों पर शौच के लिए गई बेटी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. वहीं मारपीट की बात पूछने पर महिला व उसके छोटे बेटे को भी मारपीट कर जख्मी कर देने, केश करने पर जान से मारने की धमकी देने व सोने का चेन छीन लेने की बात भी कही गई है.

वहीं दूसरे पक्ष के शारदानंद साह की पत्नी रूबी देवी के बयान पर दर्ज कांड संख्या 242/21 में केला का पेड़ उखाड़ने की बात पूछने पर पट्टीदार फौजदार साह समेत तीन लोगों पर महिला व उसकी बेटी के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. साथ ही बचाने आये पति व सेवालाल साह की पत्नी चंदा देवी से मारपीट व गले से सोने का चेन छीनने की बात कही गई है. पुलिस दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026