Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

रामपुर बूथ लूट में 10 नामजद समेत 5 सौ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

मतदान के दिन शरारती तत्वों ने लूट लिया था बूथ

पुलिस पर किया था पथराव, कई पुलिस कर्मी हुये थे चोटिल

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना के रामपुर में पैक्स चुनाव के क्रम में बूथ लूट व उपद्रवियों के खिलाफ प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है. जिसमें 10 नामजद सहित कुल 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गयी है. आपको बता दें चौथे चरण में हुए सिसवन प्रखंड के रामपुर बूथ संख्या 2 क, 2 ख, तथा 2 ग मध्य विद्यालय रामपुर में रविवार को पैक्स का मतदान चल रहा था तभी 1 बजे के करीब तक शांतिपूर्ण चल रहा था. जिसमें शिव जी यादव अध्यक्ष के मतदान अभिकर्ता के पक्ष में मुंन्ना यादव साधु यादव, सुरेंद्र यादव ने मिलकर जबरदस्ती वोट पोल कराना चाहे लेकिन मतदान दल कर्मी के रोकने पर गाँव मे जाकर अन्य लोगों को बुला लिया.तभी सैकड़ों असमाजिक तत्व के लोगों को लेकर बूथ पर पहुंच हथियार के बल पर मत पेटी को लूट कर बक्सा में पानी डाल दिया. जिसपर मतदान के पीठासीन पदाधिकारी व वरीय पदाधिकारी के संबंधित बूथ पर पड़े मत को कैंसिल कर दिया गया. सिसवन बीडीओ ने बताया कि पीठासीन पदाधिकारी 2 ग के दिनेश्वर कुमार बरनवाल, सहायक शिक्षक कपिलदेव प्रसाद बरनवाल द्वारा एमएच नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. इसमें गवाह में पीठासीन पदाधिकारी 2 ख के प्रमोद कुमार शुक्ल, सहायक शिक्षक कुबेरनाथ शुक्ल, पीठासीन पदाधिकारी 2 क के दिनेश मांझी, सहायक शिक्षक दीनानाथ शामिल है. इस मामले में एमएच नगर पुलिस मामले को दर्ज कर अभियुक्तों के खिलाफ छापेमारी शुरू कर दी है.

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024