Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

चिकित्सक के घर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आठ लोगों ने बचायी कूद कर जान

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के एमएच नगर थाना के हसनपुरा निवासी डॉ पंकज के घर में शुक्रवार की रात्रि लगी भीषण आग में नकद सहित 60 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया. जिसमें 15 लाख नगद, 10 लाख के जेवर आदि अन्य सामान शामिल हैं. आग के दौरान घर में फंसे बच्चे व महिला सहित आठ लोगों ने बगल के छत पर कूद कर अपनी जान बचायी. घटना रात्रि तकरीबन एक बजे की बतायी जाती है. डॉ पंकज ने बताया कि तीज को ले महिलाएं पारन के लिये पकवान बना रही थी.

तभी गैस रिसाव से आग लग गयी. डॉ पंकज, दो बड़े भाईयों के परिवार के साथ मकान में रहते हैं. आग की लपटें इतनी भयावह थी कि क्षण भर में ही दो मंजिला मकान को अपने आगोश में ले लिया. देखते ही देखते सबकुछ जलकर राख हो गया. घर में रखे तीन गैस सिलेंडर के एक-एक कर फटने से मकान में कई जगहों पर दरारें आ गयी है. आगलगी में सोफा-सेट, पलंग, कूलर, फ्रीज, कपड़ा, एससी, कम्प्यूटरराइज पेंट बनाने वाले मशीन, जेवर सहित अन्य कीमती वस्तुएं जलकर राख हो गया.

सूचना के बाद एमएच नगर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी. सूचना के पश्चात दो बजे आंदर से अग्निशमन आया. उसके बाद तीन बजे दरौली, पचरुखी तथा चार बजे महाराजगंज से अग्निशमन आग पर काबू पाया. लेकिन तबतक सबकुछ जलकर राख हो गया. घर के नीचे पेंट व हार्डवेयर की दुकान में रखे सामान भी जलकर राख हो गया. राजद प्रखंड अध्यक्ष शारिक इमाम ने कहा कि समय से अग्निशमन की गाड़ियां पहुंची रहती तो इतनी बड़ी क्षति नही होती. स्थानीय प्रशासन ने घटना स्थल पहुंच जले हुए संपति का आकलन किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026