Categories: छपरा

सारण में मोबाइल स्टोर में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखो की संपति जली

छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के गोढ़ना बाजार पर गुरुवार की रात मोबाईल स्टोर में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग से लाखों रुपए की संपति जलकर राख हो गई वही आग के विकराल रूप पर कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से काबू पाया जा सका तब तक आग ने सब कुछ जलाकर राख कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सोनौली पंचायत के मुखिया इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने पहुंच मामले का जायजा लिया। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि गोढ़ना बाजार पर गोढ़ना गांव के ही संजू राय पिता स्व रामप्रवेश राय की मोबाईल स्टोर हैं

जहा नया मोबाइल बिक्री और पुराना मरम्मत कार्य होता है साथ ही दुकान में इलेक्ट्रॉनिक सामान की भी बिक्री होती है। दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई और आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया जब तक आस पास के लोग इकठ्ठा होते तब तक आग ने दुकान मे रखा मोबाईल, लैपटॉप समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान जलाकर राख कर दिया।घटना में दो लाख रुपए से ज्यादा की क्षति का आकलन किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026