Siwan News

किराना दुकान में लगी आग, 30 हजार नगदी सहित पांच लाख की संपत्ति स्वाहा

जामो बाजार के इमलिया मोड़ के समीप की घटना

दुकान मालिक ने पुलिस को दिया आवेदन

जले सामान को देखते दुकानदार

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के जामो बाजार थाना के इमलिया मोड़ देवी चौक स्थित एक किराना दुकान में बीती रात अचानक आग लग जाने से दुकान का सारा संपति व लगभग तीस हजार नकद रुपया जल कर खाक हो गया. इस आग लगी में लगभग पांच लाख रुपया का नुकसान हुआ है. घटना के संबंध में जामो बाजार थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि गोपालगंज जिला के बरौली थाना क्षेत्र के बड़ा बढ़ेया गांव निवासी शैलेश कुमार महतो द्वारा दी गयी आवेदन में यह जिक्र किया गया है कि इमलिया मोड़ पर दो दुकान नव निर्मित राजेंद्र किशोर सिंह ग्राम बरहोगा पुरषोत्तम निवासी से किराया पर लेकर थोक गल्ला किराना का दुकान चलाता हूं. प्रत्येक दिन की भांति बीती रात 9 बजे दुकान बंद कर अपने घर चला गया तो स्थानीय लोगों द्वारा मोबाइल पर सूचना दी गयी कि आपके दुकान में आग लग गया है. सूचना पाकर मैं जैसे पहुंचा तो मेरे दुकान का संपति व पैसा जल कर खाक हो गया था. शैलेश कुमार महतो ने बताया कि घटना के बाद इसकी सूचना स्थानीय थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद को दिया तो वह मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली. इस आग लगी में, चीनी, चावल, रिफाइन, चोकर, तेल, दाल, दुकान का रेक तथा बिक्री का लगभग 30 हजार रुपया एवं रोजमरे का सामान जल कर खाक हो गया है. पुलिस को दिये अपने तहरीर में पीड़ित दुकान दार ने आग कैसे लगी इसका जिक्र नहीं किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि पीड़ित दुकानदार द्वारा दिये गये आवेदन पर जांच की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026