परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के चैनपुर ओपी क्षेत्र के चैनपुर पेट्रोल पंप के पास आइसक्रीम फैक्ट्री के नजदीक ठनका गिरने से फैक्ट्री में आग लग गई। हालांकि इसमें कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आइसक्रीम फैक्ट्री के पास पीपल के पेड़ पर करीब तीन बजे ठनका गिरा। पास से बिजली का तार फैक्ट्री में गया था, और उस समय बिजली थी। ठनका गिरते ही राजेंद्र सिंह की आइसक्रीम फैक्ट्री में आग लग गई। उस समय फैक्ट्री बंद थी। आग की लपटें देख लोगों ने घटना की जानकारी चैनपुर ओपी व मालिक को दी। तुरंत ही आग पर काबू पा लिया गया। प्रभारी राकेश कुमार वहां पहुंच स्थिति का जायजा लिए। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…