परवेज अख्तर/सिवान:- गुठनी के जतौर बाजार में गुरुवार की रात्रि गुमटी में चल रही जगलाल राम की जूता, चप्पल, बैग व छाता रिपेयरिंग की दुकान आग में जल कर खाक हो गयी। घटना की जानकारी दुकानदार भगवानपुर गांव निवासी जगलाल को शुक्रवार अहले सुबह हुई जब किसी ने उन्हें सूचना दी। जगलाल अपने दुकान जतौर पहुच देखे तो गुमटी में चल रही उनके दुकान का सिर्फ राख बचा था। उन्होंने गुठनी थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी और पुलिस को बताया कि मेरी दुकान जली नही जलायी गयी है क्योंकि दुकान में ना ही दीपक जलाते और ना ही बिजली कनेक्सन है। उसने थाने में दिये आवेदन में लिखा है कि मेरी दुकान अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा जलाया गया है। इस आगलगी में हजारों के सामान सहित गुमटी जलकर खाक हो गया है। थाना के एसआई विनोद कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण व जाँच पड़ताल किया। जगलाल काफी गरीब व्यक्ति है और जतौर में दुकानदारी कर परिवार का जीविकोपार्जन करते थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…