परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड के पकड़ी पंचायत के पकड़ी दलित बस्ती निवासी वार्ड सदस्य शिवजी राम के घर में रविवार की रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में करीब डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग की लपटों को देख स्थानीय लोग किसी तरह घटना स्थल पर पहुंचे और आग को बुझाने के प्रयास में लग गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित शिवजी राम ने बताया कि इस अगलगी में पांच हजार नकद तथा कपड़ा, गेहूं, चावल, धान सहित करीब एक लाख की संपत्ति जली है। आग का भीषण रूप देखकर दलित बस्ती में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। ग्रामीण आग बुझाने को लेकर इधर-उधर दौड़ने लगे। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने सीओ गौरव प्रकाश को दी। सीओ ने हल्का कर्मचारी से आग लगने से क्षति की जांच करने का आदेश दिया। सीओ ने बताया कि आग लगने से हुई क्षति का आवेदन मिलने के बाद थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अभी तक आग लगने से संबंधित आवेदन पीड़ित द्वारा नहीं दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…