Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान  के चांप ढाला के समीप सड़क निर्माण कंपनी के प्लांट में लगी आग, 10 लाख की संपत्ति जली

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के सराय ओपी क्षेत्र के छपरा-सिवान मुख्य पथ पर चांप ढाला समीप स्थित एक सड़क निर्माण कंपनी के प्लांट में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटों व काला धुआं देख प्लांट में मौजूद मजदूरों में सनसनी फैल गई। मजदूरों ने शोर मचाते हुए प्लांट के मैनेजर को सूचित किया। इसके बाद अग्निशमन विभाग को फोन कर घटना की सूचना दी गई। अग्निशमन विभाग के आने में देर होते देख आसपास के लोगों के साथ मजदूर आग को बुझाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते 10 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग की तेज लपटों को देख मजदूर व लोग इधर उधर भागने लगे।

इस कारण एनएच पर कुछ देर के लिए आवागमन ठप हो गया। थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आसपास के थानों में मौजूद अन्य छोटी गाड़ियों को भी मौके पर मंगवा लिया और आठ दमकल की मदद से आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रथम ²ष्टया में घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया। प्लांट के मुंशी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि इस अगलगी में आठ मोटर, 24 ड्रम जिसमें करीब पांच हजार लीटर तेल थे सभी जलकर राख हो गए। कंपनी को लगभग 10 लाख की संपत्ति जल गई। करीब 10 लाख से अधिक संपत्ति जलकर राख हुई है। इसकी सूचना प्लांट मालिक छाता निवासी फखरे आलम को दी गई। समाचार प्रेषण तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। कंपनी द्वारा सराय ओपी को कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024