परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महादेवा ओपी क्षेत्र के बिंदुसार शिव मंदिर के समीप स्थित दो दुकानों में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई. आग उस समय लगी, जब दुकान के अंदर दो व्यक्ति गहरी नींद में सो रहे थे. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिंदुसार शिव मंदिर के समीप दो दुकान थी. जिसमें एक मिठाई की दुकान थी. जबकि दूसरा गुमटी था. शनिवार की मध्यरात्रि तकरीबन एक बजे दोनों दुकान में अचानक आग लगी और धू-धू कर जलने लगा. यह देख उस रोड से आने जाने वाले राहगीर भयभीत हो गए. वे अपना अपना वाहन रोक देखने लगे. तब तक किसी की नजर उस में सोए दो व्यक्ति पर पड़ी. जिसके बाद राहगीरों ने दोनों व्यक्ति को खींचकर बाहर निकाला और हल्ला करना शुरू कर दिया. मध्य रात्रि अचानक शोरगुल होने लगी तो ग्रामीण एकत्रित हो गए और आग पर काबू पाने के लिए मोटर व चापाकल चलाने लगे.
जबकि दो घंटे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस अगलगी की घटना के संबंध में दुकान मालिक लूटन सिंह ने बताया कि प्रतिदिन की तरह शनिवार को दुकान बंद कर घर चले गए थे. मध्यरात्रि सूचना मिली कि दुकान में आग लगी है. जिसके बाद आकर देखा तो सब कुछ जल रहा था. अगलगी की घटना में नगद 12 हजार, गैस सिलेंडर, कपड़ा, बिछावना, पारचून का सामान, बैंक के पासबुक, चौकी, चार बेंच, मिठाई की काउंटर, गुमटी एवं अन्य सामान शामिल है. स्थानीय मुखिया आभा देवी ने पचरुखी सीओ को आग लगी की घटना से अवगत कराया.सीओ ने कहा कि स्थानीय थाना में एक सनहा दर्ज करा दें.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…