परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव में रविवार की शाम आई बरात में द्वार पूजा के दौरान हुई आतिशबाजी के दौरान निकली चिंगारी से गांव में तीन खोप में आग लगा गई जिससे अनाज समेत भूसा सहित 10 हजार से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बरातियों पर हमला कर दिया। इस घटना में कई लोगों को हल्की चोटें लगी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के बगौरा गांव निवासी रंजीत शर्मा की पुत्री की बरात आई थी। द्वार पूजा के दौरान आतिशबाजी होने लगी। आतिशबाजी से निकली चिंगारी से महेश यादव, सभा यादव एवं चंद्रिका यादव के खोप में आग पकड़ ली। खोप में रखे गेहूं के बोरे तथा भूसा जलकर राख हो गए। इससे गुस्साए लोगों ने बरातियों के साथ मारपीट की।आग लगने की सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंच ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…