Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अपराधियों का पीछा कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग का प्रयास

परवेज अख्तर/सिवान : नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर बाइपास समीप सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वाहन जांच कर रहे नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी पर बाइक सवार दो अपराधियों ने फायरिंग करने की कोशिश की। असफल होने पर अपराधी अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। अपराधियों की धरपकड़ की कोशिश में एक एएसआई आंशिक रूप से घायल हो गए। हालांकि इस दौरान पुलिस ने अपराधियों की एक बाइक, पिस्टल की मैगजीन और चाकू को बरामद कर लिया। इसके बाद गाड़ी को जब्त कर थाने भेजा गया। मामले में बताया जाता है कि सोमवार की शाम फतेहपुर बाइपास के पास एएसआई जितेंद्र कुमार वाहन जांच कर रहे थे। तभी गलत दिशा से आ रहे दो बाइक सवार को उन्होंने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख दोनों बाइक सवार ने गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी और भागने लगे। इसके बाद गश्त में शामिल जवानों ने उनका पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख बाइक पर पीछे बैठे एक अपराधी ने पिस्टल निकाल कर फायरिंग करने की कोशिश की लेकिन फायरिंग के दौरान पिस्टल से मैगजीन नीचे गिर गई। इस भागादौड़ी में एएसआई के हाथ में चोट लगी थी। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका बैंडेज पट्टी कर उन्हें छुट्टी दे दी गई। इस दौरान पुलिस ने एक यामाहा बाइक को जब्त कर उसकी पड़ताल शुरू कर दी है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024