परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में शनिवार की शाम भूमि विवाद को दो पक्षों में विवाद हो गया। मामले में एक पक्ष ने दहशत फैलाने को हवाई फायरिग कर दी। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम चंदौली गांव में भूमि विवाद को लेकर नंदजी सिंह एवं कन्हैया सिंह के बीच तीन दिन पूर्व विवाद हुआ था। गांव वालों के अनुसार इसी विवाद को लेकर शनिवार की शाम कन्हैया सिंह ने कुछ अपराधियों के साथ नंदजी सिंह के घर पर पहुंचकर फायरिग शुरू कर दी, इस दौरान करीब 10 राउंड फायरिग करने की सूचना रही।
फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर रघुनाथपुर एवं असांव थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में शुरू कर दी। इस संबंध में रघुनाथपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली है। पुलिस बल घटनास्थल पर गई हुई है। घटना की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…