परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के आलापुर गांव में शुक्रवार की दोपहर भूमि विवाद को ले दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर तथा फायरिग हुई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच दो खोखा बरामद की है तथा दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।बताया जाता है कि आलापुर निवासी एक पक्ष के श्यामदेव सिंह एवं धनंजय सिंह तथा दूसरे पक्ष के सत्येंद्र सिंह के बीच वर्षाें से भूमि विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर शुक्रवार की दोपहर दोनों पक्षों में कहासुनी होते-होते मारपीट होने लगी। ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट-पत्थर भी चलने लगे।
इस दौरान एक पक्ष द्वारा दहशत फैलाने को ले फायरिग भी की गई, लेकिन घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं रही। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना से दो खोखा बरामद किया और दो लोगों को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है। समाचार प्रेषण तक किसी पक्ष द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।आवेदन मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…