परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के जिगरहवां गांव में बुधवार की रात आई बरात में आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को ले दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान चाकू लगने से लड़की के भाई समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय निजी क्लीनिक में किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के जिगरहवां गांव में शिवनाथ राम के यहां सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के नगई गांव से बरात अाई थी। दरवाजे पर बरात लगने के बाद आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान फरमाइशी गाना को लेकर दो पक्षों के बीच तू-तू मैं-मैं के बाद जमकर मारपीट हो गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…