सिवान के दारौंदा में अपराध की साजिश रचते बदमाश रॉकी सहित पांच गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर वार्ड नंबर दो के पुराना किसान भवन में अपराध की साजिश रचते जिले के टाप टेन बदमाशों की सूची में शामिल रॉकी सहित पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस को एक देसी पिस्टल, दो कट्टा, पांच गोली, दारौंदा थाना क्षेत्र से लूटा गया कैमरा, दारौंदा थाना क्षेत्र के चोरी हुई एक बाइक, एक चाकू, एक मास्टर चाबी एवं 67 पुड़िया स्मैक भी बरामद हुआ।गिरफ्तार बदमाश रॉकी सिंह जिले के टाप टेन बदमाशों की सूची में शामिल है।

गिरफ्तारी में रॉकी के अलावा महाराजगंज थाना क्षेत्र के कपिया जागीर निवासी अरविंद कुमार उर्फ छोटू, दारौंदा थाना क्षेत्र के बल बंगरा निवासी अभिषेक कुमार, सुमंत राम एवं दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर भिखारीपुर के टोला निवासी चंदन कुमार गिरि शामिल है।मामले में एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश महाराजगंज क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं।

इसके बाद आसूचना शाखा के कर्मियों द्वारा तकनीकी ढंग से कार्य करते हुए इन बदमाशों की गतिविधि पर नजर रखी जाने लगी तथा इनकी गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज पोलस्त कुमार के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीम का गठन किया गया। टीम ने 17 अगस्त की शाम दारौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर स्थित पुराना किसान भवन में अपराध की योजना बनाते हुए पांच बदमाशों को हथियार सहित अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाशों का पूर्व का आपराधिक इतिहास भी रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024