परवेज अख्तर/सीवान:- उत्पाद अधीक्षक प्रिय रंजन के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने उत्तर प्रदेश बिहार के वार्डर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर 2387 बोतल देसी और विदेशी शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है ।इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि नौतन थाना क्षेत्र के बंका मोड़ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को जांच के क्रम में गिरफ्तार किया गया वही मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर चौक से एक मोटरसाइकिल और दो व्यक्ति तथा सियाडी मठिया थाना मुफस्सिल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार पांचों व्यक्तियों से 2387 बोतल देसी और विदेशी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में अंकित यादव ,बिट्टू कुमार कुशवाहा ,रवि कुमार, धनराज यादव ,अखिलेश पर्वत शामिल है ।वही टीम का नेतृत्व उत्पाद निरीक्षक गुंजेश कुमार एवं जनार्दन प्रसाद ने किया। जिसमें अवर निरीक्षक मुन्ना कुमार ,राजेश कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…