गुठनी

भुलौली गांव में पांच बोरा एफसीआई का अनाज पकड़ाया

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के भुलौली गांव में पांच बोरा (ढाई क्विंटल लगभग) एफसीआई का अनाज मुखिया ने पकड़ कर बीडीओ हवाले कर दिया. मंगलवार दोपहर भुलौली गांव के प्रमोद सिंह घर के सामने एक व्यक्ति को सरकारी खाद्यान्न के साथ मुखिया धनंजय सिंह ने देखा. उसको रोककर पुलिस और बीडीओ धीरज कुमार दुबे को सूचना दी.

सूचना मिलने के बाद बीडीओ और एएसआई अनिरुद्ध सिंह मौके पर पहुंच गये. कोहरवलिया गांव निवासी अजय कुमार तिवारी व उनकी बाइक सहित अनाज को जब्त कर लिया. बीडीओ ने बताया कि जब्त खाद्यान्न को पुलिस के हवाले कर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सूचित कर दया गया है. एमओ के आने पर जांच कर प्राथमिकी की कार्रवाई की जायेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026