Categories: पटना

पांच लड़कों ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, मारने की थी योजना, ऐन वक्त पर पहुंच गयी पुलिस

औरंगाबाद: जिले में एक युवति के साथ पांच लड़कों द्वारा गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मामला जिले के मदनपुर थाना अंतर्गत एक गांव का है। गांव में बाजार जा रही युवती के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि युवती किसी काम से बाजार जा रही थी। इसी क्रम में कुछ लड़के आए और मुंह पर स्प्रे कर दिया। स्प्रे के प्रभाव से लड़की बेहोश हो गई। फिर उसे सुनसान जगह पर एक कमरे में लाया गया जहां पांचों ने बा री बारी से उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी लड़की को मार डालने की नीयत से गाड़ी में लेकर जा रहे थे। किसी तरह मामले की सूचना परिजनों को मिल गयी और व लोग मौके पर पहुंच गये।

परिजनों ने सूचना दी तो मुफ्फसिल थाने की पुलिस भी आ पहुंची। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो आरोपी फरार हो गये। युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इसकी सूचना पर औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने किसी तरह की तस्वीर लेने और वीडियो बनाने से मना किया। पुलिस पदाधिकारी को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। सांसद ने कहा कि यह घृणित कार्य और गंभीर अपराध है। जिसमें शामिल सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने मामले का स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026