Categories: पटना

पटना के एक बड़े होटल के पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले….क्रिसमस व नए साल की पार्टी भी हुई थी वहां पर…

राजधानी पटना के सबसे बड़े होटलों में शुमार एक होटल के पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकल गये हैं। होटल के कर्मचारी सीएम आवास में लगने वाले जनता दरबार में खाना बनाने औऱ परोसने गये थे। वहीं उनकी जांच हुई तो पांच कर्मचारी पॉजिटिव निकले हैं। इस होटल में क्रिसमस से लेकर 1 जनवरी तक पार्टी करने पटना के काफी लोग पहुंचे थे। उन सभी के बीच कोरोना फैलने की आशंका गहरा गयी है।

दरअसल सीएम के जनता दरबार में आज कोरोना का विस्फोट हुआ. मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आज 186 फरियादियों को बुलाया गया था. जनता दरबार में जाने से पहले उन सबों की कोविड जांच हुई थी. उसमें तो वे निगेटिव थे लेकिन जब जनता दरबार के दौरान ही उन सबों की जांच हुई तो 6 फरियादी पॉजिटिव निकले. वहीं सीएम की सुरक्षा में तैनात 3 सुरक्षाकर्मी भी कोविड पॉजिटिव निकले हैं. उसी दौरान उन लोगों की भी जांच की गयी तो सीएम के जनता दरबार के बीच खाना बनाने औऱ परोसने आते हैं. वे सब पटना के एक प्रमुख होटल से बुलाये जाते हैं. होटल के पांच कर्मचारी एक साथ कोरोना पॉजिटिव निकल गये।

पटना के इस होटल में क्रिसमस से लेकर नये साल तक बड़ी संख्या में लोग पार्टी करने पहुंचे थे. नये साल के मौके पर इस होटल के रेस्टोरेंट में खास इंतजाम भी किया गया था, लिहाजा उस दिन भी ढेर सारे लोग वहां गये थे. होटल के पांच कर्मचारियों के एक साथ पॉजिटिव निकलने के बाद इस बात की प्रबल आशंका है वहां के दूसरे कर्मचारी भी पॉजिटिव निकलेंगे जिनकी जांच अब तक नहीं हुई है. ऐसे में वहां पहुंचे ग्राहकों के भी बड़े पैमाने पर कोरोना संक्रमित होने की आशंका है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026