परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज शहर के रेलवे ढाला के समीप गुरुवार की रात्रि करीब 10 बजे पड़ोसी के दुकान में शरारती तत्वों द्वारा तोड़-फोड़ करने का विरोध करने पर शरारती तत्वों ने चाकू मारकर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में लाया गया जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में घायल के बयान पर पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विकास कुमार अपनी दुकान पर मिठाई बना रहा था तभी पड़ोसी विजय प्रसाद की दुकान पर चार-पांच की संख्या में शरारती तत्व पहुंच कर तोड़फोड़ करने लगे। दुकान टूटता देख विकास कुमार ने इसका विरोध किया तो वे सभी विकास कुमार को घेर कर मारने लगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…