परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के महानगर में शनिवार की सुबह मामूली सी बात को लेकर दो पाटीदारों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गई. जिसमें दोनों पक्ष के लोग बुरी तरह घायल हो गए. दोनों पक्ष के घायल लोगों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल दोनो पक्षों से पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
घायलों में एक पक्ष के गोरख यादव, कन्हैया कुमार, दूसरे पक्ष के धर्मदेव यादव, मनजीत यादव भगवान चौधरी शामिल है. इसमें भगवान चौधरी की नाजुक स्थिति बताई जा रही है. थाने में दोनों पक्ष के लोगों ने प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त है. मामले की जांच की जा रही है. विवाद स्पष्ट होते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…