सिवान के भगवानपुर हाट में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट में पांच घायल, तीन रेफर

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के भगवानपुर बाजार में गुरुवार की सुबह जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में दाेनों पक्षों से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजनाें की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने तीन लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बार बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान थाना क्षेत्र निवासी विक्की कुमार, हरिकिशोर राय, शंभू राय, महाराजा राय व राजेश राय के रुप में हुई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह शंभू राय व हरिकिशोर राय के बीच जमीन में पशु बांधने को लेकर नोकझोंक हो गई थी। इसके बाद मामला बढ़ते हुए मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे व धारदार हथियार से वार किया गया। इसमें दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हो गए। इसमें विक्की कुमार, हरिकिशोर राय व शंभू राय की हालत गंभीर बनी हुई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद जांच कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026