परवेज अख्तर/सिवान : पचरुखी-गम्हरिया हाइवे के पास गम्हरिया बाजार के कुछ दूरी पर गोपालपुर मोड़ के पास एनएच 85 पर मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। समाचार प्रेषण तक घायलों की पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं दूसरी ओर महाराजगंज शहर के स्टेशन रोड में मंगलवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इसमें एक की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान नहीं हो पाई है। जबकि दूसरा घायल युवक सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र दयालपुर निवासी राजदेव साह का पुत्र रॉकी कुमार है। वह अपने घर से इलाज कराने महाराजगंज आ रहा था, उसी समय घटना घटी।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…