Siwan News

सिवान में दिनदहाड़े युवक की गोलीमार हत्‍या, पांच नामदज

​परवेज अख्‍तर, सिवान न्यूज़:- हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कुतुबछपरा में एक युवक की हत्या बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार को दिनदहाड़े कर दी। मृतक आंदर थाना क्षेत्र गायघाट निवासी सुरेश यादव बताया जाता है। अपराधियों ने मृतक के सिर और गाल में दो गोलियां मारी हैं। घटना की जानकारी हुसैनगंज थाना के चौकीदार बाबूधन मांझी को जैसे ही मिली उसने आनन फानन में इसकी सूचना थाना को देते हुए घायल को इलाज के लिए सदर अस्तपाल में भर्ती कराया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर थोड़ी ही देर में मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव देख फफक फफक कर रोने लगे। सूचना मिलते ही नगर थाना और हुसैनगंज थाना प्रभारी सदर अस्पताल पहुंचे और मामले में जांच शुरू कर दी। इस मामले में मृतक के भाई के बयान पर पांच लोगों को नामजद किया गया है। वहीं सदर अस्पताल में पुलिस की गाड़ियों को देख काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे जिन्हें बाद में पुलिस ने अस्पताल परिसर से बाहर भेजा। मामले में मृतक के भाई अवधेश यादव ने नगर थाना की पुलिस को बताया कि सुरेश यादव अपने बेटे मंटू यादव एवं हुसैनगंज थाना क्षेत्र रफीपुर निवासी ग्रामीण राम पुकार यादव के साथ मोटरसाइकिल से अपने ससुराल श्रीनगर सिवान आया था।

 

यहां रिश्तेदारों से मुलाकात के बाद वह पुन: घर वापस जा रहा था। लौटने के क्रम में सुरेश ने उसके मोबाइल पर फोन कर बताया कि उसका पीछा दो बाइक पर सवार पांच लोग कर रहे हैं। बाइक पर आंदर थाना क्षेत्र दाहाबारी निवासी मुकेश यादव, क्रांति यादव, ओशिहर यादव, नागेंद्र यादव और आंदर थाना क्षेत्र पचबरवा निवासी तैयब मियां हाथ में पिस्टल लिए हुए हैं। कुछ मिनट बाद मेरे भाई सुरेश यादव ने पुन फोन किया कि उपरोक्त सभी व्यक्ति ने कुतुबछपरा में मुझे गोली मार दिया है और फरार हो गए हैं। अवधेश यादव ने बताया कि इन सभी से मेरे भाई का विवाद पिछले एक वर्ष से चल रहा था। एक वर्ष पूर्व मेरे भाई सुरेश यादव ने क्रांति यादव को 50 हजार रुपया उधार दिया था रुपये की मांग करने पर क्रांति आनाकानी कर रहा था और कुछ ही दिन पूर्व में बोला था की तुम्हारा हिसाब कर देते है। वहीं इस घटना के बाद मृतक का बेटा मंटू यादव डरा हुआ है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।​

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026