Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

51 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ को ले हुआ ध्वजारोहण

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के हसनपुरा प्रखंड के खाजेपुर खुर्द स्थित भगवती मां काली मंदिर के परिसर में आगामी 13 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे नौ दिवसीय श्रीश्री 108 शतचंडी महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को ध्वजारोहण व भूमि पूजन किया गया. चित्रकूट धाम से पहुंचे श्रीश्री 108 अचार्य अंकित पांडेय व सोमनाथ शुक्ल के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन व ध्वजारोहण किया गया. जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों नर नारी बाल वृद्ध ने ध्वज के साथ मंदिर परिसर से गाजे बाजे केे साथ शोभा यात्रा में शामिल हुये. शोभा यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर बटोहिया मार्ग होते हुए काली मंदिर के रास्ते पूरे गांव में परिभ्रमण किया गया.

यज्ञ कर्ताओं ने बताया कि आगामी 13 अप्रैल से 51 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ शुरू होगा. और 21 अप्रैल को इसका समापन होगा. प्रत्येक संध्या रामलीला वह रासलीला का आयोजन होगा. साथ ही महान संतों का प्रवचन भी होगा. मौके पर शतचंडी महायज्ञ का यजमान ऋषि देव साह के अलावे मनु पांडेय, परविंदर दूबे, रामाशंकर साह, अरुण दूबे, अनवत चौधरी, अर्जुन भगत, मुकेश शर्मा, धर्मेंद्र यादव, दिनेश पांडेय, जयशंकर साह, रंजीत भगत, मिथुन, शंकर राम, नारद भगत, लक्ष्मण साह, तारकेश्वर दूबे, सुजीत वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026