सिवान में दशहरा का मेला को लेकर निकाली गई फ्लैग मार्च

परवेज़ अख्तर/सीवान: शहर में आज रविवार से दशहरा का मेला शुरू हो रहा है।जिसे देखते हुए पुलिस आज अलर्ट मोड पर नजर आई। मेले से पूर्व जिला प्रशासन की ओर से शहर में बाइक से फ्लैग मार्च निकाला गया.दशहरा मेले के शातिपूर्ण और सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सदर एसडीएम राम बाबू बैठा के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला कर आम जनता के भय को दूर करने का प्रयास किया। एसडीएम श्री बैठा के नेतृत्व में एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद के साथ नगर इंस्पेक्टर जय प्रकाश पंडित सहित कई थानाध्यक्ष व पुलिस बल ने रजिस्ट्री कचहरी रोड से गोपालगंज मोड़, शास्त्री नगर,नया किला,पुरानी किला,स्टेशन रोड,थाना रोड,बबुनिया रोड,जेपी चौक,पकड़ी मोड़,बिंदुसार,ललित बस स्टैंड,श्री नगर सहित अन्य महत्वपूर्ण मोहल्ले एवं सड़कों पर बाइक से फ्लैग मार्च किया।एसडीएम श्री बैठा ने कहा कि मेला पूरी तरह से शातिपूर्ण और आपसी सहयोग से संपन्न होगा। जिलेवासियों की भागीदारी से निश्चित रूप से प्यार भाईचारा बना रहेगा और लोग एक दूसरे के साथ मिलकर पर्व व त्योहार मनाएंगे।

पुलिस की सक्रियता से आमजन में जगा विश्वास

जिले भर के पुलिस थानों और चौकियों में आज पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की तलाशी के लिए अभियान चलाया।वहीं जिले भर में फ्लैग मार्च निकाला गया।चौक-चौराहों व गलियों में पुलिस की भारी मौजूदगी देखते हुए आमजन ने राहत की सांस ली तो वहीं आमजन में खुद की सुरक्षा के प्रति विश्वास भी बढ़ा हुआ देखा गया।

एसडीपीओ बोले आपसी सौहार्द बना रहे, पुलिस आपके साथ

जिले के सदर एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य आपसी सौहार्द कायम रहे। इसका प्रयास करना है।साथ ही पुलिस आमजन के साथ है।उन्हें किसी भी अपराधी से या उपद्रवियों से डरने की आवश्यकता नहीं है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026