परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सारी पट्टी टोला ठींकहा में सोमवार की रात एक फुस के घर में आग लगने से पूरा घर जल कर राख हो गया.पीड़ित परिवार की महिला हरेंद्र राय की पत्नी सुमित्रा देवी द्वारा सोमवार को अंचल कार्यालय तथा थाना को आवेदन देकर सरकारी अनुदान की गुहार लगाई गई है.आगलगी में लगभग पचास हजार रूपए से अधिक की संपति जल कर राख हो गई है.आग से अनाज ,कपड़ा,विछावान,नगद तीन हजार रूपए जल गया है.पीड़िता महिला ने बताया कि वह रात में खाना खाने के बाद अपने बच्चो के साथ सो गई थी.अचानक आधी रात के वक्त घर में प्रकाश दिखाई दिया . वह कुछ समझ पाती उससे पहले पूरा घर आग के चपेट में आ गया .चिल्लाने पर पड़ोस के लोग जग कर आग पर काबू पाते इससे पहले पूरा घर जल कर राख हो गया.इस संदर्भ में सी.ओ युगेश दास ने बताया कि हल्का कर्मचारी को जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है.उसके उपरांत मदद की प्रक्रिया की जाएगी
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…